‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के घर से राहुल महाजन बाहर

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी हरकतों से लोगों को हंसाने वाले राहुल महाजन टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ से बेदखल हो गए हैं।

राहुल महाजन बिग बॉस-2 के सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले प्रतिभागी थे। वे संभावना सेठ, डिंपी और अली कुली मिर्जा के साथ नामित हुए थे।

राहुल शो में जाते समय काफी उत्साहित थे, लेकिन शो के बीच में उनके उत्साह में कमी आने लगी और वे घर में शांत दिखने लगे।

घर के अंदर का राहुल का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शो की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना द्वारा उनके ऊपर लगाए गए इश्कबाजी के आरोपों ने सभी का ध्यान खींचा था।

शो में राहुल महाजन से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी डिपी महाजन भी प्रतियोगी हैं। इसीलिए बिग बॉस के घर में राहुल की मौजूदगी को जनता ने और तवज्जो दी।

अगल होने के बाद भी दोनों ने शो में हालांकि अपनी पक्की दोस्ती दिखाई।

‘बिग बॉस हल्ला बोल’ सीरीज की शुरुआत पूर्व के संस्करणों के पांच प्रतिभागियों और ‘बिग बॉस आठ’ संस्करण के पांच प्रतिभागियों में मुकाबले के साथ शुरू की गई थी।

इस संस्करण का फाइनल 31 जनवरी को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493