‘बिग बॉस-11’ प्रतिभागियों में शिल्पा शिंदे ट्विटर पर सर्वाधिक चर्चित

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस-11’ को जीतने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इस सीजन के प्रतिभागियों में ट्विटर पर सर्वाधिक चर्चा में रहने वाली प्रतिभागी रहीं।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ट्विटर पर शो के दौरान (एक अक्टूबर, 2017-15 जनवरी, 2018) 4.1 करोड़ से ज्यादा ट्वीट किए गए। इसने ‘हैशटैगबिग बॉस -11’ को लोकप्रिय रियलिटी शो का अबतक का सबसे चर्चित सीजन बना दिया।

सप्ताहांत (13-14 जनवरी) तक ‘बिग बॉस-11’ से संबंधित 57 लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए।

जैसा कि शिल्पा विजेता बनी हैं, उनसे संबंधित 30 लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए। वह शो की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली प्रतिभागी के तौर पर भी उभरीं, इस मामले में दूसरे स्थान पर अभिनेत्री हिना खान और तीसरे स्थान पर निर्माता विकास गुप्ता रहे।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शो से संबंधित 53 लाख ट्वीट हुए।

शो के मेजबान अभिनेता सलमान खान ने शिल्पा शिंदे को ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया। शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493