‘बिग मेमसाब’ में नजर आएंगी पूजा गौर

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री पूजा गौर नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘बिग मेमसाब’ में गुरुवार को नजर आने वाली हैं।

एक बयान के अनुसार, पूजा बिग मैजिक चैनल के एक घंटे के एपिसोड में नजर आएंगी।

टीवी कार्यक्रम ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा गौर ने कहा, “बिग मेमसाब’ में शामिल होना मेरे लिए एक अलग तरह का अनुभव है। मैंने पहले कभी किसी रियलिटी शो में निर्णायक के तौर पर भाग नहीं लिया है। शो में महिलाओं का उत्साह और प्रतिभा देखना प्रेरणादायक रहा।”

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि दर्शकों के लिए भी यह उतना ही प्रेरणादायक होगा।”

अभिनेत्री को टीवी की दुनिया में महिला उन्मुख मजबूत पात्रों को निभाने के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493