बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड में ‘प्रेम रतन..’ ने जीते 4 पुरस्कार

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल कर चुकी निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड 2015 में चार पुरस्कार जीते हैं।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सोनम कपूर को अपने रोमांटिक किरदार के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर का पुरस्कार मिला है। फिल्म को साल की सबसे मनोरंजक रोमांटिक फिल्म का पुरस्कार मिला है।

इसके अलावा गायक हिमेश रेशमिया को फिल्म के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग म्यूजिक का पुरस्कार मिला। गायिका पलक मुच्छल ने भी बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग सिंगर (महिला) का पुरस्कार हासिल किया।

शूजित सरकार की फिल्म ‘पीकू’ ने इस कार्यक्रम में तीन पुरस्कार जीते। फिल्म के कलाकार मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर का सम्मान हासिल किया। फिल्म में दीपिका ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है। दीपिका को भी बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर का पुरस्कार मिला। फिल्म ‘पीकू’ ने बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग ड्रामा फिल्म का खिताब जीता है।

वहीं अमिताभ ने ‘पीकू’ की लेखिका जूही चतुर्वेदी के साथ पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ ने भी दो पुरस्कार हासिल किए हैं। इसमें उन्हें उनके किरदार के लिए बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर और बिग स्टार मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्शन रोल का पुरस्कार मिला। इसके लिए ऐश्वर्य राय बच्चन और अक्षय कुमार भी नामित किए गए थे।

कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ, इसमें कई जाने-माने कलाकार मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493