‘बिची बी’ में सारा खान संग रोमांस करते नजर आएंगे अभिषेक मलिक

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक मलिक वेब शो ‘बिची बी’ में अभिनेत्री सारा खान के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे।

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक मलिक वेब शो ‘बिची बी’ में अभिनेत्री सारा खान के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे।

‘चाल-शह और मात’ और ‘कैसी ये यारियां’ जैसे टीवी शोज के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक ने कहा, “सारा और मैं अच्छे दोस्त हैं। उनके साथ काम करना मजेदार होगा। मुझे शो के लिए प्रस्ताव मिला और मैंने पटकथा पढ़ी। मैं इसके लिए न नहीं कह सका।”

उन्होंने कहा, ‘पर्दे पर लोग पहली बार लोग मुझे बोल्ड किरदार में देखेंगे।”

सारा भी उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि हमें अपने शो के लिए एक ऐसा अभिनेता मिल गया है जो प्रतिभाशाली होने के साथ ही आकर्षक भी है। लोगों को उनका ‘बिची’ पहलू देखकर मजा आएगा”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493