मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। नए टीवी चैनल इंवेस्टिगेशन डिस्कवरी पर टेलीविजन श्रृंखला ‘फॉरबिडन : डाईंग फॉर लव’ का प्रसारण किया जाएगा। इस टेलीविजन श्रृंखला में बिछड़े प्यार की दिल दहला देने वाली गाथाएं दिखाई जाएंगी।

एक बयान के मुताबिक, सच्ची घटनाओं पर आधारित इस श्रृंखला में ऐसे विचित्र मामले दिखाए जाएंगे, जिनमें प्रेमी समाज के सभी नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए धार्मिक रीति-रिवाजों को तोड़ते दिखेंगे। साथ ही दिखाया जाएगा कि इससे किस प्रकार अपराध जन्म लेता है।
कुछ कड़ियों में एक पुजारी को एक नन के प्यार में पड़ते दिखाया जाएगा और एक जेल के सुरक्षाकर्मी के प्यार में पड़ी एक लड़की कहानी दिखाई जाएगी।
हर कड़ी इन जुनूनी प्रेमियों की जिंदगी की गहराई से पड़ताल करेगी।
श्रृंखला का प्रसारण नौ मई से होगा।
dharmpath.com dharmpath