‘बिट्टी बिजनेसवाली’ में मेरा किरदार वरुण धवन अभिनीत किरदार बद्री जैसा : अभिषेक बजाज

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बजाज का कहना है कि एक आगामी शो में उनका किरदार फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में अभिनेता वरुण धवन द्वारा निभाए गए किरदार बद्री से मिलता-जुलता है।

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बजाज का कहना है कि एक आगामी शो में उनका किरदार फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में अभिनेता वरुण धवन द्वारा निभाए गए किरदार बद्री से मिलता-जुलता है।

एंड टीवी के नए टीवी शो ‘बिट्टी बिजनेसवाली’ में अभिषेक माही का किरदार निभाएंगे।

अभिषेक ने एक बयान में कहा, “मेरा लुक और किरदार वरुण के किरदार बद्री की तरह है, जिसे उन्होंने फिल्म में निभाया था। हमारा शो इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है और मैंने इसमें जीन्स के साथ कुर्ता और एक वेस्ट कोट पहना है।”

अभिनेता ने कहा कि उनका लुक दर्शकों को बद्री की याद दिलाएगा, दोनों किरदार उत्तर प्रदेश के हैं और बोलने का लहजा भी मिलता-जुलता है।

किरदार के अनुरूप सही हाव-भाव अपनाने के लिए अभिषेक ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले अपने मित्रों की मदद ली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493