बिड़ला सन लाइफ म्युचुअल फंड ने सिप अभियान शुरू किया

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने खुदरा निवेशकों के बीच सुनियोजित निवेश योजना (सिप) के संदर्भ में जागरूकता फैलाने के लिए लक्ष्य-आधारित निवेश अभियान शुरू किया है। इसके माध्यम से निवेशकों को अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों की पहचान करने और उन्हें प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अभियान पर बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए. बालासुब्रमण्यम कहते हैं, “हमने 30 से अधिक शहरों में निवेशकों और वितरकों के साथ विचार-विमर्श किया, और इस दौरान मैंने पाया कि उपभोक्ताओं की अभिरूचि उत्पाद के बजाय समाधान में अधिक है, और यह प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इसने हमें उपभोक्ताओं की जरुरतों के सरल तरीके से समाधान के लिए म्युचुअल फंड को विविध पद्धतियों के जरिये नए सिरे से परिभाषित किये जाने के बारे में विचार करने पर विवश कर दिया। स्पष्ट तौर पर सुनियोजित निवेश योजना का विकास इसी दृष्टिकोण पर आधारित है।”

2015 भारतीय बाजार के लिए एक शानदार वर्ष था। इस वर्ष घरेलू संस्थागत निवेश का प्रवाह विदेशी संस्थागत निवेश से अधिक हो गया, तथा केवल सुनियोजित निवेश योजना (सिप) के जरिये इक्विटी बाजार में घरेलू म्यूचुअल फंड के माध्यम से 3,000-3,500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

ए. बालासुब्रमण्यम कहते हैं, “सिप के पंजीकरण में वृद्धि हो रही है, जो न केवल विकास की असीम संभावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह इसके सशक्तीकरण का भी सूचक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493