बिपाशा-करण के लिए खुश हैं प्रियंका

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के हालिया ट्वीट को यदि सही माना जाए तो अभिनेत्री बिपाशा बसु और फिल्म ‘अलोन’ में उनके सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका के ट्वीट से दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने दोनों के लिए खुशियों की कामना की।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, “मैं अपनी दोस्त बिपाशा और उनके होने वाले दूल्हे करण सिंह ग्रोवर के लिए बहुत खुश हूं। आप बहुत दिलदार हैं.. आप बेपनाह खुशियों की हकदार हैं।”

बिपाशा और करण के संबंध पिछले एक साल से हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी बिपाशा के घर में बांग्ला रीति-रिवाज से होगी और इसके बाद एक बड़ी दावत होगी। यह बिपाशा की पहली शादी है, जबकि करण तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493