बिपाशा की शादी को लेकर खुश हैं गुलशन ग्रोवर

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन ग्रोवर का कहना है कि वह अभिनेत्री बिपाशा बासु के लिए बेहद खुश हैं, जो शनिवार को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं।

‘आईफा’ वोटिंग समारोह के मौके पर शुक्रवार को उन्होंने कहा, “मैने ‘जिस्म’ में उनके पति का किरदार निभाया था। वह खूबसूरत हैं, एक बेहद अच्छी अभिनेत्री हैं और साथ ही एक अच्छी इंसान हैं। मैं उनके लिए बेहद खुश हूं। मैं बिपाशा और करण को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

गुलशन इन दिनों सौमिक सेन निर्देशित अपनी वेब फिल्म ‘बैड मैन’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हालांकि ‘बैडमैन’ एक खलनायक के रूप में मशहूर है, लेकिन यहां वह एक नायक है। अगर कोई मुझे नायक के रूप में लेकर फिल्म बनाने के बारे में सोचता है तो मेरे ख्याल से अवसरों की कोई कमी नहीं है। अगर आपके पास एक अच्छी कहानी है, तो आपके पास अवसर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493