बियॉन्से ने जुड़वां बच्चों की नई तस्वीर साझा की

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका बियॉन्से ने परिवार के साथ यूरोप की छुट्टियों के दौरान की कुछ तस्वीरे साजा की हैं।

बियॉन्से अमूमन अपनी निजी जिंदगी की चीजें सार्वजनिक नहीं करती हैं।

गायिका ने गुरुवार को ट्विटर पर बच्चों की तस्वीर साझा की।

बियॉन्से और उनके पति जेजी के पिछले साल जून में जुड़वां बच्चे हुए थे। लेकिन उन्होंने तब से लेकर अपने बच्चों की बमुश्किल ही तस्वीर साझा की होगी।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, तस्वीर में बियॉन्से यूरोप यात्रा के दौरान 13 माह के जुड़वां बच्चों रूमी और सिर को अपनी गोद में लिए नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493