बियॉन्से व जे-जी की निगाहें 123 कमरों वाले महल पर

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका बियॉन्से और उनके रैपर पति जे-जी कथित तौर पर 123 कमरों वाला महल खरीदना चाहते हैं। दोनों पहले से एक बेटी के माता-पिता हैं और गायिका फिलहाल गर्भवती हैं, इसलिए दोनों अपने बढ़ते परिवार के लिए एक सुंदर से अशियाने की तलाश में हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बेटी ब्लू आईवी के माता-पिता जल्द ही दुनिया में कदम रखने वाले जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए नया महल लेना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में 8.5 करोड़ पाउंड की मत का एक महल देखा, जो पेट्रा स्टंट और उनके व्यव्सायी पति जेम्स स्टंट का है।

एक सूत्र ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “दोनों ने लगभग दो हप्ते पहले उस महल को देखा। वे फिलहाल विचार कर रहे हैं कि यह उनके परिवार के लिए ठीक होगा या नहीं।”

सूत्र ने बताया कि जोड़े को बड़ा बंगला पंसद आया है, अगर उन्हें रहना है तो उसमें थोड़ा रंग-रोगन कराने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493