बियोंसे को अपना पड़ोसी बनाना चाहती हैं किम

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी हस्ती किम कार्दशियां कथित तौर गायिका बियोंसे नोल्स को अपना पड़ोसी बनाना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 34 वर्षीया किम, बियोंसे को हिडेन हिल्स में आने के लिए राजी करके अपनी नई दोस्ती को और मजबूत करना चाहती हैं।

‘यूएस ओके’ पत्रिका के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “बियोंसे नगर परिसरों, खासतौर से बी-लिस्ट अभिनेताओं और रियलिटी हस्तियों से भरे में नहीं रहती, लेकिन किम वास्तव में इसके लिए बहुत जोर दे रही हैं।”

इससे पहले बियोंसे और उनके पति जे जेड ने अपनी बेटी ब्ल्यू आईवी की खातिर न्यूयॉर्क शहर से यहां आने का फैसला किया था। यहां तक कि अपनी करीबी दोस्त ग्वेनिथ पाल्ट्रो की सलाह पर उन्होंनें एक निजी स्कूल ने ब्ल्यू आईवी का नामांकन भी करा दिया था।

सूत्र ने बताया, “एक दूसरा कारण यह था कि बियोंसे अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहती थीं। वह ए-लिस्ट कलाकारों और लोगों से मेलजोल रखना चाहती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493