बियोंसे, जे जो को नहीं मिल रहा घर

लॉस एंजेलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका बियोंसे नॉवेल्स और उनके पति एवं रैपर जे जे को लॉस एंजेलिस में बड़े घर की तलाश है लेकिन उन्हें कोई घर नहीं मिल रहा।

यह जोड़ा आठ करोड़ डॉलर में घर खरीदना चाह रहा है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, “यह जोड़ा आठ करोड़ डॉलर से अधिक में घर नहीं खरीदना चाहता।”

सूत्रों के मुताबिक, बियोंसे और जे जे ने लगभग महीने भर पहले 13.5 करोड़ डॉलर का एक बेल एयर होम देखा था लेकिन वे इसे नहीं खरीद रहे।

बियोंसे और जे जे की पांच साल की बेटी ब्लू आईवी है। बियोंसे इस जून में दो जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493