बिलबाओ ने डिफेंडर मार्टिनेज के लिए रिकॉर्ड भुगतान किया

मैड्रिड, 31 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एथलेटिक बिलबाओ ने रियल सोसियादाद के डिफेंडर इनिगो मार्टिनेज को रिकॉर्ड 3.2 करोड़ यूरो (3.98 करोड़ डालर) में खरीद लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बिलबाओ ने मंगलवार को 26 वर्षीय मार्टिनेज के बायआउट क्लॉज का भुगतान करके उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

मार्टिनेज डिफेंडर हैं और उन्होंने क्लब के साथ जून 2023 तक का करार किया है और बिलबाओ ने उनका बायआउट क्लॉज 8 करोड़ यूरो रखा है।

मार्टिनेज ने दो वर्ष पहले कहा था कि वह ‘कभी भी’ एथलेटिक बिलबाओ नहीं जाएंगे। सोसियादाद और बिलबाओ चिर-प्रतिद्वंद्वी हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मार्टिनेज बार्सिलोना जा सकते हैं लेकिन अंतिम क्षणों में ऐसा हो नहीं सका।

मार्टिनेज ने रियाल सोसियादाद के लिए 205 मैच और स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए चार मैच खेले हैं।

इस बीच स्पेनिश टीम विलारियल ने भी इस्पेनयॉल के दिग्गज मिडफील्डर जावी फुएगो को खरीद लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493