बिली 65 की उम्र में बनेंगे पिता

न्यूयार्क, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पियानो वादक बिली जोएल 65 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। बिली की 32 साल छोटी प्रेमिका एलेक्सिस रोडेरिक जल्द ही मां बनने वाली हैं।

जोएल पहली बार 1985 में एक बेटी एलेक्सा रे जोएल के पिता बने थे, जो उनकी दूसरी पत्नी क्रिस्टी ब्रिंकली की संतान हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार जोएल और एलेक्सिस पांच सालों से साथ हैं और अगस्त महीने में माता-पिता बनने वाले हैं।

रडार ऑनलाइन के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि एलेक्सिस इन दिनों सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देती हैं और ज्यादातर अपने न्यूयार्क वाले घर पर ही रहती हैं, क्योंकि वह अपनी गर्भावस्था में लोगों के सामने नहीं आना चाहतीं।

सूत्र ने कहा, “वह घर से बाहर ज्यादा नहीं निकलतीं, क्योंकि वह लोगों के सामने नहीं आना चाहतीं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने होने वाले बच्चे का नाम मैडिसन रखने का फैसला किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493