बिल्ली के हमले में घायल हुईं गेरी हॉर्नर

लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका गेरी हॉर्नर अपनी बिल्ली टैलुला के हमले में घायल हो गईं।

लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका गेरी हॉर्नर अपनी बिल्ली टैलुला के हमले में घायल हो गईं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी ठुड्डी से खून निकलता नजर आ रहा है।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “चेतावनी, टैलुला से बचकर रहें। मैं अब उसे बिल्कुल प्यार नहीं करती।”

वीडियो की पृष्ठभूमि में उनकी बेटी ब्लूबेल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “आप अच्छी हो जाएंगी, बस इस पर टिश्यू लगा लीजिए।”

फिर उनकी बेटी टैलुला के बचाव में कहती है कि वह नए लोगों के साथ अच्छे से पेश नहीं आती है।

एक अन्य वीडियो में बिल्ली मेज के अंदर छिपी नजर आ रही है और ब्लूबेल और हॉर्नर उसे बाहर निकलने के लिए मना रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493