बिष्ट का शतक, कोलाज स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। रोबिन बिष्ट (106) के शानदार शतक की बदौलत कोलाज स्पोर्ट्स क्लब ने एफसी एकादश को पांच विकेट से हराकर 45वें गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजिस्टर्ड) के सेमीफाइनल में गुरूवार को प्रवेश कर लिया।

यहां सेंट स्टीफेंस क्रिकेट मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलाज स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एफसी एकादश की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने शून्य के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए।

इसके बाद राजिंदर बिष्ट ने 11चौकों और दो छक्कों की मदद से 85 और नौंवे नंबर के बल्लेबाज करण डागर ने 40 रन का योगदान देकर एफसी एकादश को 37.5 ओवर में 197 रन तक पहुंचाया। कोलाज स्पोर्ट्स की ओर से अरुण चपराना, देवेंद्र रानोलिया और प्रगम शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलाज स्पोर्ट्स ने बिष्ट के शानदार नाबाद शतक के दम पर 38.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बिष्ट ने 94 गेंदों पर 12 चौके जड़े।

इसके अलावा प्रगम शर्मा ने 58 गेंदों पर 48 रन का योगदान दिया। बिष्ट को उनके बेहतरीन शतक के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493