बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से CBI तो ED की सांसद मीसा भारती से पूछताछ

Land For Job Scam Case:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नौकरी के बदले जमीन मामले में शनिवार को दिल्ली के सीबीआई दफ्तर में पूछताछ हुई.  तेजस्वी यादव दोपहर के भोजन के लिए सीबीआई से निकले और सीधे अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने गए, जो दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है. सीबीआई मुख्यालय में नौकरी के लिए जमीन मामले में आज फिर उनसे पूछताछ होगी.  इससे पहले वह तीन तारीखों पर पेश नहीं हुए थे. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें जांच टीम के समक्ष ले जाया गया. जहां पर उनसे पूछताछ हुई. सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट को पिछले सप्ताह आश्वासन दिया था कि वह तेजस्वी यादव को इस महीने गिरफ्तार नहीं करेगी. इसके बाद नेता ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए 25 मार्च को एजेंसी के समक्ष पेश होने को लेकर सहमति जताई थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493