पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में मामूली बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का रविवार का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 27 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का रविवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 59.8 मिलीमीटर और भागलपुर में 30.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ।
dharmpath.com dharmpath