बिहार में आंशिक बदली

पटना, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, परंतु लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पूर्व यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, पूर्णिया का 33.4 डिग्री तथा गया का 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493