पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह ठंडी हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने तथा तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है।
राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
इसके अलावा गया में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और पूर्णिया में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, पूर्णिया में 26.6 डिग्री और गया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath