मोतिहारी, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भेलाही थाना क्षेत्र से सीमा शुल्क विभाग की टीम ने शुक्रवार को 17 किलोग्राम चरस बरामद किया। इस मामले में हालांकि किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
विभाग के सहायक आयुक्त पवन कुमार ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि भुतहा मठ के समीप तस्कर चरस की एक बड़ी खेप छिपाकर रखे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर विभाग की एक टीम ने भुतहा मठ क्षेत्र में एक झाड़ी में छिपाकर रखे 17 किलोग्राम चरस बरामद किया। बरामद चरस 500 ग्राम के 34 अलग-अलग पॉकेटों में रखे हुए थे।
बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 1़70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि तस्कर द्वारा नेपाल से चरस खरीदकर लाया गया होगा और यहां छिपाकर रखा गया था। तस्करों की खोजबीन की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath