बिहार में बाढ़ग्रस्त जिलों के हवाई सर्वेक्षण के बाद मोदी की समीक्षा बैठक

पूर्णिया, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के बाढ़ग्रस्त जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यो की समीक्षा की।

इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी रहे।

प्रधानमंत्री ने बिहार के पूर्णिया में बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यो की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेशचंद्र यादव सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी थे।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में हर साल आने वाली बाढ़ के स्थाई समाधान पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट गए।

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे सुबह विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डे पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित सीमांचल क्षेत्र पूर्णिया कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले का हवाई सर्वेक्षण किया।

प्रधानमंत्री मोदी के चूनापुर हवाईअड्डे पहुंचने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बाढ़ से अब तक 418 लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493