बिहार में मौसम साफ

पटना, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “पिछले दो दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार से पारा चढ़ने के आसार हैं। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।”

केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, भागलपुर का 15.7 डिग्री, गया का 15.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, गया का 31.7 डिग्री, पूर्णिया का 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493