Thursday , 16 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार में लुढ़का पारा

बिहार में लुढ़का पारा

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, पटना का 10.5 डिग्री, भागलपुर का 11.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा देर रात कोहरा छाने के आसार जताए हैं।

विभाग का कहना है कि चल रही ठंडी हवा के कारण आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में वृद्धि होगी।

पटना का बुधवार को अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

बिहार में लुढ़का पारा Reviewed by on . पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में गिरावट दर पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में गिरावट दर Rating:
scroll to top