बिहार में 1.98 लाख रुपये के नकली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने 1.98 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि किशनगंज जिला पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक संयुक्त दल ने किशनगंज शहर के बस स्टैंड से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 1.98 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान पड़ोसी पश्चिम बंगाल राज्य निवासी आशीष विश्वास, मुख्तार आलम और अंसार अली के रूप में की गई है।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए नकली नोटों में 99 नोट 1000 रुपये के हैं, जबकि 198 नोट 500 रुपये के हैं। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493