पटना-बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। वह राजद में शामिल हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। लक्ष्मेश्वर राय लौकहा विधानसभा क्षेत्र से टिकट चाह रहे थे। 2020 में राजद के भारत भूषण मंडल ने हरा दिया था।
लौकहा विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 से जदयू जीतता आ रहा था। मगर 2020 में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद प्रियदर्शी की बगावत और लोजपा से चुनाव लड़ जाने के कारण जदयू के लक्ष्मेश्वर राय को राजद से हार का सामना करना पड़ा था। जदयू के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट थी।
dharmpath.com dharmpath