बीईटी अवार्डस में पॉप हस्ती प्रिंस को श्रद्धांजलि

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। बीईटी अवार्ड्स 2016 में एरिकाह बदु, बिलाल सरीखे संगीतकारों और द रूट्स बैंड ने परफॉर्मेस के जरिये दिवंगत पॉप हस्ती प्रिंस को श्रद्धांजलि दी।

वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुरस्कार समारोह का आयोजन यहां रविवार रात हुआ। स्टैंडअप कॉमेडियन डेव चैप्पेले मंच पर आए और प्रिंस को श्रद्धांजलि दी।

एरिकाह ने प्रिंस की अल्बम ‘साइन ओ द टाइम्स’ (1987) के ‘द बैलड ऑफ डोरोथी पार्कर’ गाने को नये अंदाज में पेश किया।

बिलाल ने प्रिंस को उनके गाने ‘द ब्यूटीफुल वन्स’ से श्रद्धांजलि दी।

अगली श्रद्धांजलि संगीतकार स्टेवी वन्डर और गायिका टोरी केली ने ‘टेक मी विद यू’ गाने से दी।

द रूटस के सितारवादक किर्क डगलस, मैक्सवेल एवं जैनेएल मोनाई ने भी दिवंगत गायक के गानों पर परफॉर्मेस देकर श्रद्धांजलि दी।

बीईटी अवार्डस की स्थापना 2001 में ब्लैक एंटरटेनमेंट टेलीविजन नेटवर्क ने संगीत, अभिनय, खेल व मनोरंजन के अन्य क्षेत्रों में अफ्रीकी-अमेरिकी एवं अन्य अल्पसंख्यकों की प्रतिभा को सराहने के लिए की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493