लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। गायिका बियोंस नोवेल्स और गायक ड्रैक को बीईटी अवार्ड्स-2016 में शीर्ष सम्मान से नवाजा गया।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, यहां माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में बियोन्स ने बेस्ट फीमेल आरएंडबी/पॉप आर्टिस्ट सहित चार पुरस्कार जीते। उन्हें वीडियो ऑफ द ईयर, कोका-कोला व्यूअर्ज च्वाइस अवार्ड और सेंट्रिक अवार्ड से भी नवाजा गया।
रैपर ड्रैक एवं गायक-गीतकार ब्रिसन टिलर ने क्रमश: दो व तीन पुरस्कार जीते।
बीईटी अवार्डस की स्थापना 2001 में ब्लैक एंटरटेनमेंट टेलीविजन नेटवर्क ने संगीत, अभिनय, खेल व मनोरंजन के अन्य क्षेत्रों में अफ्रीकी-अमेरिकी एवं अन्य अल्पसंख्यकों की प्रतिभा को सराहने के लिए की थी।
पुरस्कार समारोह में टिलर को बेस्ट मेल आरएंडबी/पॉप आर्टिस्ट और बेस्ट न्यू आर्टिस्ट चुना गया।
खेल श्रेणी में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुना गया। स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का खिताब एनबीए स्टार स्टीफन करी को मिला।
विजेताओं की सूची :
-लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड : सैमुअल एल. जक्सन
-बेस्ट न्यू आर्टिस्ट : ब्रिसन टिलर
-बेस्ट फीमेल हिप-हॉप आर्टिस्ट : निकी मिनाज
-सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : टराजी पी. हेनसन
-सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : माइकल बी. जॉर्डन
-सर्वश्रेष्ठ फिल्म : स्ट्रेट ओट्टा कॉम्पटन
-सर्वश्रेष्ठ जुगलबंदी : रिहाना एवं ड्रैक-‘वर्क’
dharmpath.com dharmpath