वर्जिनिया वाटर (इंग्लैंड), 23 मई (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह और देश के शीर्ष वरीय अनिर्बान लाहिड़ी शनिवार को तीसरे दौर के बाद क्रमश: संयुक्त 37वें और 50वें स्थान पर रहे।
शुरुआती दो दौर के बाद पार-144 का स्कोर हासिल कर सके जीव ने तीसरे दौर में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए दो अंडर 70 का स्कोर हासिल किया और अपने कुल स्कोर दो अंडर 214 कर लिया।
एशियन टूर में शीर्ष पर रहे विश्व वरीयता में 41वें लाहिड़ी ने तीसरे दौर में भी 72 का स्कोर हासिल किया। लाहिड़ी का कुल स्कोर अब पार 216 हो गया।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शिव कपूर और एस. एस. पी. चौरसिया शुक्रवार को दूसरे दौर के बाद कट हासिल नहीं कर सके और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
शुक्रवार को सबसे चौंकाने वाला सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रोरी मैक्लेरॉय का बाहर होना। वह भी कट हासिल नहीं कर सके।
dharmpath.com dharmpath