शहर के मेयर काइ क्वी ने शनिवार को बीजिंग म्युनसिपल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र की शुरुआत में शहर की वार्षिक कामकाज की रिपोर्ट को सौंपते हुए कहा कि बीजिंग की गैर जरूरी कार्यों को बंद और शहरी प्रबंधन में सुधार करने की योजना है।
जनसंख्या नियंत्रण के इस अभियान की एक मार्गदर्शक निधि के तौर पर नगर निगम 10 अरब युआन (1.45 अरब डॉलर) का बजट आवंटन करेगी।
पिछले साल दोंगचेंग, शिचेंग, चाओयांग, हैदियान, फेंगटाइ और शिजिंगशान सहित छह जिलों ने पहली बार नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि हासिल की है।
बीजिंग विकास व सुधार आयोग के मुख्य लू यान के अनुसार, जनसंख्या नियंत्रण के इस अभियान में चार करोड़ से अधिक वर्ग मीटर की कुल फर्श के साथ अवैध इमारतों को ध्वस्त करने की योजना है। इसके अतिरिक्त 158 बाजारों और रसद केंद्रों को स्थानांतरित या फिर उन्हें बेहतर और 500 से अधिक विनिर्माण और प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को बंद किया जाएगा।
बीजिंग की जनसंख्या 2015 में 2.1 करोड़ से अधिक हो गई थी। शहर की 2020 तक इसे 2.3 करोड़ तक सीमित करने की योजना है।
dharmpath.com dharmpath