बीजिंग की 60 पुरानी स्नैक श्रंखला शेयर बाजार में होगी सूचीबद्ध

स्टीम डंप्लिंग के लिए विख्यात श्रंखला के महाप्रबंधक गाओ वेनहुई ने कहा, “कंपनी मार्च या अप्रैल में न्यू थर्ड बोर्ड में सूचीबद्ध हो जाएगी।”

न्यू थर्ड बोर्ड लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए एक शेयर हस्तांतरण प्रणाली है, जिसके तहत आम आदमी ओवर-द-काउंटर कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं। इसके बाद शंघाई या शेंझेन स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का आईपीओ आ सकता है।

1956 में स्थापित क्विं ग-फेंग को बाओजी डंप्लिंग के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है। यह बीजिंग हुटियन फूड ग्रुप कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

गाओ के मुताबिक सरकारी कंपनी होने के कारण सूचीबद्ध होने के लिए इसे पहले शेयर-होल्डिंग कंपनी में खुद को बदलना होगा, जिसमें कम से कम तीन साल लगेंगे। उन्होंने कहा, “इसलिए हम पहले अपनी संपत्ति को अपनी पैतृक कंपनी के एक शेयर होल्डिंग कंपनी से जोड़ेंगे। उसके बाद उसका नाम बदलकर क्विं ग-फेंग करेंगे और तब आईपीओ लाएंगे। इससे डेढ़ वर्ष का समय बच जाएगा।”

क्विं ग-फेंग के 300 से अधिक आउटलेट हैं। पांच वर्ष में आउटलेट की संख्या 1,000 करने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493