बीजिंग फिल्म महोत्सव में ‘कड़वी हवा’ का प्रीमियर

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार नील माधव पंडा बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीजीआईएफएफ) में अपनी फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं।

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार नील माधव पंडा बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीजीआईएफएफ) में अपनी फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं।

नील ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “बीजीआईएफएफ में कड़वी हवा के प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं। टियानटन अवॉर्ड के लिए 71 देशों से आईं 659 प्रविष्टियों में से शीर्ष 15 फिल्मों में चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। संजय मिश्रा, रणवीर शौरी, तिलोत्तमा शोम और मनीष मुंद्रा सभी को बधाई।”

आठ दिवसीय यह महोत्सव मंगलवार से शुरू होकर 22 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा।

‘कड़वी हवा’ वायु परिवर्तन पर आधारित है। इसे 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में स्पेशल मेंशन मिला था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493