बीजिग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की विमानन कंपनी एयर चाइना ने शनिवार को चार नए एशियाई मार्गो पर उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसमें बीजिंग से मुंबई के बीच उड़ान सेवा भी शामिल है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग-मुंबई के बीच सप्ताह में चार बार उड़ान भरने वाली यह सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी।
इसके साथ ही बीजिंग-कुआलालंपुर के बीच उड़ान सेवा भी 25 अक्टूबर से शुरू होगी। यह उड़ान सेवा भी सप्ताह में चार बार होगी।
बीजिंग-कराची के बीच उड़ान सेवा सप्ताह में तीन बार होगी। इसका अनावरण 26 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, बीजिंग-कोलंबो के बीच उड़ान सेवा को भी 26 अक्टूबर को शुरू किया जाएगा। यह सेवा भी सप्ताह में तीन बार होगी।
dharmpath.com dharmpath