बीजिंग में कुछ ही दंपति चाहते हैं दूसरा बच्चा

बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने अपनी उम्रदराज होती आबादी से निपटने के लिए अपनी एक बच्चा नीति को खत्म कर दिया, लेकिन बीजिंग में कुछ ही दंपति दूसरा बच्चा चाहते हैं।

बीजिंग, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने अपनी उम्रदराज होती आबादी से निपटने के लिए अपनी एक बच्चा नीति को खत्म कर दिया, लेकिन बीजिंग में कुछ ही दंपति दूसरा बच्चा चाहते हैं।

इस संदर्भ में 2016-17 में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, बीजिंग के करीब 58.6 फीसदी निवासी ही दो बच्चे चाहते हैं, जबकि 2001 में 70.4 फीसदी लोग ऐसा चाहते थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस सर्वेक्षण को बीजिंग सोशल साइकॉलोजिकल वर्क कमेटी द्वारा प्रकाशित किया गया है।

बीजिंग निवासियों के 72.6 फीसदी लोगों के पास सिर्फ एक बच्चा है, जबकि 10.8 फीसदी के पास दो बच्चे हैं।

बीजिंग चीन के सबसे महंगे शहरों में से एक है, यहां स्वास्थ्य देखभाल व शिक्षा की लागत हर साल बढ़ रही है।

बीजिंग यूथ डेली के अनुसार, यह सर्वेक्षण 2,430 लोगों पर किया गया।

चीन ने अपनी उम्रदराज होती जनसंख्या से निपटने के लिए 2016 में एक बच्चा नीति में ढील दी थी। एक बच्चा नीति को 1979 में लागू किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493