बीजिंग में चोरी की वारदातों पर रोक के लिए नई पहल

बीजिंग के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि साइकिल स्टोर पर नागरिक अपना नाम व अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करवा सकते हैं और यह सभी जानकारी पुलिस के आंकड़ों में शामिल की जाएगी।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि इस पहल का मकसद साइकिल खरीदारों की जानकारी जुटाना है। जानकारी की कमी के कारण पुलिस को साइकिल संबंधी चोरी के मामलों से निपटने और चोरी की साइकिलें वापस मालिक तक पहुंचाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बीजिंग में और चीन के अन्य शहरों में साइकिल चोरी के मामले बढ़ रहे हैं और भूमिगत बाजारों में चोरी की साइकिलों की बिक्री भी बढ़ रही है।

बीजिंग पुलिस का कहना है कि 2015 में जनवरी से नवम्बर के बीच साइकिल चोरी के मामलों में करीब 2,300 संदिग्धों को पकड़ा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493