बीजिंग में धुंध को लेकर चेतावनी

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार, बीजिंग और पूर्वोत्तर हेबेई प्रांत में शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक मध्यम श्रेणी का धुंध छाया रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में भारी धुंध रह सकता है।

एनएमसी ने लोगों को ऐहतियाती कदम उठाने और श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को बाहरी गतिविधियां कम करने की सलाह दी है।

बीजिंग में वायु गुणवत्ता शनिवार को खराब दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूाआई) 213 दर्ज किया गया और प्रदूषकों में कणिका तत्व पीएम 2.5 की मात्रा खतरनाक स्तर तक दर्ज की गई।

इससे पहले शुक्रवार दोपहर खराब वायु गुणवत्ता के कारण मौसम विभाग ने पीले रंग की चेतावनी जारी की थी। तब एकक्यूआई 300 दर्ज किया गया था।

बीजिंग पर्यावरण संरक्षण निगरानी केंद्र के अनुसार, मौसम में रविवार शाम से हल्की ठंड के आगमन के साथ सुधार की उम्मीद है।

चीन में चार रंगों की मौसम चेतावनी प्रणाली है। सबसे गंभीर स्थिति के लिए लाल, उससे कम गंभीर स्थिति के लिए नारंगी, इससे भी कम गंभीर स्थिति के लिए पीले और सबसे कम गंभीर स्थिति के लिए नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।

मौसम विभाग एक्यूआई 200 होने और कम से कम अगले एक दिन तक वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर होने पर चेतावनी जारी करता है।

पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन के 338 शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार हुआ है।

मंत्रालय के मुताबिक, खराब वायु गुणवत्ता वाले 10 में से छह शहर हुबेई प्रांत में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493