बीजिंग के लिए पानी की 70 प्रतिशत मांग को पूरा करने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से चीन के हेनान और हुबेई प्रांतों से संयुक्त रूप से दानजियांगकोउ जलाशय से करीब 1.5 अरब घन मीटर पानी दिया जाता है।
इस जलाशय से 2014 से बीजिंग में जल आपूर्ति की जाती है। पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इस जलाशय के पास 1,595 वर्ग किलोमीटर के जल संरक्षण क्षेत्र का निर्माण किया गया है। इसके अलावा इस क्षेत्र के आस-पास के उद्योगों और कंपनियों को भी हटा दिया गया है।
जल आपूर्ति के बदले में बीजिंग 2014 से ही प्रतिवर्ष हेनान में जल संरक्षण तथा इससे संबंधित अन्य कार्यक्रमों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 25 करोड़ यूनान (37.69 करोड़ डॉलर) का भुगतान करता है।
dharmpath.com dharmpath