बीजिंग नगरपालिका आयोग ने कार्य योजना में कहा कि स्वच्छ आवागमन का अनुपात 71 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है।
ग्लोबल टाइम्स की रपट के मुताबिक, बीजिंग यातायात को सुगम बनाने के लिए अपनी मेट्रो सेवा पर निर्भर है और वह इस दिशा में मौजूदा मेट्रो लाइन को बढ़ाएगा। दो नई मेट्रो लाइनों का निर्माण करेगा और इसके तहत लगभग 16 लाइनों के काम की गति तेज करेगा।
परिवहन प्रशासन ने 40 बस मार्गो को बदलने की भी योजना बनाई है और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं उपलब्ध कराएगा।
प्रशासन साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देगा और इस साल के अंत तक 10,000 साइकिलों की खरीद की जाएगी।
बीजिंग की प्रमुख चिंताओं में से एक पार्किं ग की कमी है। चीन के अधिकतर तेजी से विकसित हो रहे शहरों और कस्बों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर कार्यालय परिसरों और रिहायशी इमारतों में पार्किं ग लॉट या तो बहुत कम या है ही नहीं।
dharmpath.com dharmpath