बीजिंग रेन्हे ने कोच लुइस के करार की सीमा बढ़ाई

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बीजिंग रेन्हे ने गुरुवार को अपने कोच लुइस गार्सिया प्लाजा के करार में विस्तार किया है।

पिछले सीजन में ही रेन्हे क्लब को चीनी लीग के प्रथम डिवीजन में प्रवेश मिला था।

समाचार एजेंसी एफे ने लुइस के बयान के हवाले से बताया, “मुझे कोच के पद पर बरकरार रखते हुए क्लब ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मैं इसका आभारी हूं।”

लुइस ने कहा कि वह अगले साल मार्च से शुरू हो रहे अगले सीजन में क्लब के विकास में अपना योगदान देना जारी रखेंगे।

क्लब के बोर्ड ने कहा कि लुइस के आने से क्लब में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे टीम की क्षमता बढ़ी है और नई रणनीतियां तैयार हुई हैं।

इसके तहत ही क्लब ने दूसरे डिवीजन से आगे बढ़ते हुए चीनी लीग के प्रथम सीजन में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493