बीजिंग, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग किसी भी संभावित हवाई हमले से निपटने की क्षमताओं में सुधार के लिए 19 सितंबर को 10 जिलों व काउंटी में हवाई हमले का अभ्यास करेगी।
ग्लोबल टाइम्स की सोमवार की एक रपट में बीजिंग सिविल डिफेंस ब्यूरो के हवाले से कहा गया कि फांगशान, तोंगझाउ तथा डाक्सिंग सहित बीजिंग के सुदूरवर्ती जिलों में सायरन सुने जा सकेंगे।
उन्होंने लोगों से दुकानों, सिनेमा हॉल, बस अड्डों, बंदरगाहों व पार्को में सायरन की आवाज सुनकर भयभीत न होने की अपील की।
लोगों को चेतावनी जारी करने के अलावा, अभ्यास में लोगों को बाहर निकालने, आश्रय मुहैया कराना व महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा करना शामिल होगा।
बीते साल यह अभ्यास मेंतोगू, फांगशान व याकिंग जिलों में हुआ था।
dharmpath.com dharmpath