bhopal:लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी बैठक बुलाई है. बीजेपी चुनाव समिति की आज अहम बैठक होनी है. प्रदेश कार्यालय में शाम 8 बजे मीटिंग होगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन होगा. चुनाव समिति के 18 सदस्य इसमें शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव, अजय जामवाल, हितानंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय समेत समिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे.
dharmpath.com dharmpath