बीजेपी विधायक ने सीएम कमलनाथ पर लगाया यह आरोप

सीएए सरकार ने इसे प्रदेश में लागू ना करने की बात कही है। अब  इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के विधायक रमेश मेंदोला ने सीएम कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है।मेंदोला का आरोप है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरुद्ध षड़यंत्र में सीएम कमलनाथ भी शामिल है। दरअसल मेंदोला खरगोन पहुंचे और मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देशभर में सीएए के विरुद्ध विपक्षी दलों के षड़यंत्र में मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं। वे वोटों की लालच में सबकुछ जानकर कानून को प्रदेश में लागू नहीं करने की बात कह रहे हैं। जबकि नागरिकता देना और नहीं देना यह राज्यों का विषय ही नहीं होता।  नागरिकता देश की होती है, प्रदेश की नहीं। यह कमलनाथ भी भली-भांति जानते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस मानवीय विषय पर भी वे वोटों की फसल उगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने तो केवल वही काम किया है, जिसका आदेश महात्मा गांधी ने 26 सितंबर 1947 को दिया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493