मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के सेट पर थिरकती नजर आईं और उन्होंने बताया कि उनका अनुभव मजेदार था।
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के सेट पर थिरकती नजर आईं और उन्होंने बताया कि उनका अनुभव मजेदार था।
वह टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर आगामी फिल्म ‘अकीरा’ का प्रचार करने पहुंची और उन्होंने निर्देशक और सुपर जज रेमो डिसूजा के साथ ‘बीट पे बूटी’ पर डांस किया।
सोनाक्षी ने कहा, “एकता कपूर ने मुझे ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के ‘बीट पे बूटी’ के लिए चुनौती दी, लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार था और सेट पर साथ डांस करने के लिए रेमो डिसूजा सही शख्स थे। चुनौती स्वीकार करने के लिए रेमो डिसूजा से बेहतर और कौन हो सकता था।”
सोनाक्षी न सिर्फ प्रतियोगियों बल्कि शो के बदलाव से भी प्रेरित थीं।
‘गंदी बात’ और ‘चिंता ता चिंता’ जैसे गीतों पर डांस कर चुकीं सोनाक्षी फिल्म ‘अकीरा’ में गाते हुए भी दिखाई देंगी।
सोनाक्षी इस शो में ट्वीस्ट लाएंगी।
dharmpath.com dharmpath