बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : सात्विक-चिराग 20वें स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की रैंकिंग में पहले से एक स्थान ऊपर आते हुए 20वां स्थान हासिल किया है।

वहीं एकल खिलाड़ी एच.एस.प्रणॉय को चार स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 12वें स्थान पर आ गए हैं।

सात्विक और चिराग की यह अभी तक की सर्वोच्च रैंकिंग है। उन्होंने मलेशिया के हेंड्रा सेतियावान और बून हेयोंग तान की जोड़ी को अपदस्थ कर शीर्ष-20 में प्रवेश किया है।

हाल ही में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले प्रणॉय पुरुष एकल की रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं।

उनके हमवतन बी.साई प्रणीत तीन स्थान के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। महिला एकल वर्ग में ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु और कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल क्रमश: तीसरे और 12वें स्थान पर बनी हुई हैं।

मिश्रित युगल वर्ग में प्रणव जैरी चोपड़ा, एन. सिक्की रेड्ड़ी ने 24वां स्थान हासिल किया है।

महिला युगल वर्ग में सिक्की और अश्विन पोनप्पा 26वें स्थान पर कायम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493