Monday , 29 April 2024

Home » खेल » बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : सिंधु तीसरे पर कायम, सायना-श्रीकांत को फायदा

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : सिंधु तीसरे पर कायम, सायना-श्रीकांत को फायदा

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पी.वी. सिंधु विश्व बैडमिटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की गुरुवार को जारी महिलाओं की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ही कायम हैं।

वहीं सायना नेहवाल और श्रीकांत को नई रैकिंग में फायदा हुआ है।

सायना एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब नौवें स्थान पर आ गई हैं। सायना हालांकि गुरुवार को ही मलेशिया ओपन के दूसरे दौर में जापान की अकाने यामागुची से मात खाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

देश की उभरती हुई वैष्णवी रेड्डी जक्का को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह अब 53वें स्थान पर आ गई हैं जबकि श्री कृष्ण कुद्रावल्ली छह स्थान नीचे खिसक कर 78वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली रुतविका शिवानी गाड्डे तीन स्थान की छलांग के साथ 90वें स्थान पर आ गई हैं।

पुरुष एकल में श्रीकांत अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय खिलाड़ी को हालांकि इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में ही जापान के केंटो मोमोटा के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मोमोटा ने ही इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में श्रीकांत के सफर को रोका था।

एच.एस. प्रणॉय को हालांकि एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 14वें स्थान पर आ गए हैं जबकि समीर वर्मा और बी.साई.प्रणीथ को 20वां और 21वां स्थान मिला है।

पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दो स्थान की छलांग के साथ 21वें स्थान पर आ गई है। मनु अत्री और बी.सुमिथ रेड्डी की जोड़ी इस समय 28वें स्थान पर है।

महिला युगल में अश्विनी पोन्प्पा और एन.सिक्की रेड्डी 26वें स्थान पर है।

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : सिंधु तीसरे पर कायम, सायना-श्रीकांत को फायदा Reviewed by on . नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पी.वी. सिंधु विश्व बैडमिटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की गुरुवार को जारी महिलाओं की ताजा रैं नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पी.वी. सिंधु विश्व बैडमिटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की गुरुवार को जारी महिलाओं की ताजा रैं Rating:
scroll to top