बीबर को चिढ़ा रहीं सेलेना

लॉस एंजेलिस, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप गायिका सेलेना गोमेज ने अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर को चिढ़ाने के लिए संगीत निर्माता हैज बैंगा के साथ ऑनलाइन इश्कबाजी शुरू कर दी है।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, एक सूत्र के मुताबिक, सेलेना हैज के साथ प्यार की पींगे बढ़ा रही हैं। क्योंकि हैज ही वह संगीत निर्माता हैं, जिसके साथ बीबर वास्तव में काम करना चाहते हैं।

पत्रिका ‘इनटच वीकली’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “हैज के साथ घूमने का एक कारण बीबर को चिढ़ाना भी है।”

सूत्र के मुताबिक, “सेलेना यह जानती थीं और इसलिए उन दोनों ने एक दूसरे को संदेश भेजने शुरू कर दिए। उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि वह छुट्टी पर हैज के साथ सार्वजनिक तौर पर दिखें। असल में, सेलेना वापस से बीबर की जिंदगी में लौटना चाहती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493