बीबर ने पत्नी हैली की तस्वीर पर भद्दी टिप्पणी की

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी पत्नी हैली बाल्डविन की तस्वीर पर एक भद्दी टिप्पणी की।

शनिवार को जस्टिन और हैली की करीबी मित्र केंडल जेनर ने कोआचेला म्यूजिक फेस्टिवल में दोस्तों संग बिताए गए कुछ यादगार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

पिछले सप्ताह इस उत्सव में सभी ने भाग लिया और जमकर मस्ती भी की। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह अपनी सहेली हैली के संग महोत्सव का लुफ्त उठाते हुए दिख रही हैं।

पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक तस्वीर में यह जोड़ा अपनी कार में पोज करते हुए दिखा। इस तस्वीर में हैली एक स्ट्रैपलेस टॉप और ‘बीबर’ लिखे हुए एक डायमंड नेकलेस पहने नजर आ रही थीं।

इस तस्वीर में जस्टिन ने अपनी पत्नी के लिए एक अटपटा कमेंट संग दो इमोजी भी पोस्ट किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493