बीबर, बाल्डविन ने जेट स्काई राइड का लुत्फ उठाया

मियामी, 16 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार जस्टिन बीबर और मॉडल हेली बाल्डविन को यहां साथ में जेट स्काई राइड का लुत्फ उठाते देखा गया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, दोनों को रविवार को साथ में जेट स्काई राइड का लुत्फ उठाते देखा गया। इस दौरान बीबर ने रिप्ड जींस और लाइफ-वेस्ट पहन रखा था और बाल्डविन ने सफेद बिकिनी और भूरे रंग का बिना बाजू का टॉप पहन रखा था।

बीबर और बाल्डविन ने इसके बाद अपने दोस्तों के साथ भी काफी वक्त गुजारा।

बीबर (21) ने बाल्डविन (18) के साथ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की और शीर्षक लिखा, “द वन एंड ओनली हेली बाल्डविन।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493